बंगाल से झारखण्ड गेहूं की तस्करी को पुलिस ने किया नाकाम

बंगाल से झारखण्ड गेहूं की तस्करी को पुलिस ने किया नाकाम
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

मुर्शिदाबाद : शमशेरगंज थाने की पुलिस ने बंगाल से झारखंड में भारी मात्रा में गेहूं की तस्करी की साजिश को नाकाम कर दिया है। शमशेरगंज थाने के IC कुणाल कांति दास की सक्रियता से पुलिस को बड़ी सफलता मिली। शुक्रवार दोपहर गुप्त सूत्रों से मिली सूचना पर बंगाल-झारखंड बॉर्डर इलाके में छापेमारी की गई और करीब 9 क्विंटल गेहूं जब्त किया गया। पुलिस ने इस घटना में एक युवक को गिरफ्तार किया है। फरक्का SDPO दीपेंद्र तमांग ने शुक्रवार शाम शमशेरगंज थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ शमशेरगंज थाने के IC कुणाल कांति दास मौजूद थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार युवक का नाम मोनिरुल इस्लाम है। उसका घर शमशेरगंज थाने के हाउसनगर इलाके में है। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, बंगाल से गैर-कानूनी तरीके से गेहूं इकट्ठा करके झारखंड ले जाने की कोशिश की जा रही थी। गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के बाद शमशेरगंज थाने की पुलिस ने कार्रवाई की। फिर, बंगाल-झारखंड बॉर्डर इलाके में रेड में भारी मात्रा में गेहूं बरामद किया गया। वहीं, तस्करी के आरोप में मोनिरुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच कर रही है कि बरामद गेहूं कहां से इकट्ठा किया गया था और क्या इस तस्कर गैंग में कोई और भी शामिल है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in