आठ लाख रुपये के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

कूचबिहार से दक्षिण बंगाल ले जाया जा रहा था गांजा
आठ लाख रुपये के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
Published on

मुर्शिदाबाद : शमशेरगंज पुलिस को फिर एक बड़ी सफलता मिली। इस बार जंगीपुर पुलिस जिला अंतर्गत शमशेरगंज थाने की पुलिस ने 75 किलोग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति को शनिवार रात शमशेरगंज थाना क्षेत्र के चकसापुर में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 12 से सटे इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम अशोक दास है जो कूचबिहार जिले का रहने वाला है। शमशेरगंज थाने की पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति के पास से 75 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस को पता चला कि गांजा कूचबिहार से कंटेनरों में भरकर दक्षिण बंगाल की ओर ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार व्यक्ति को रविवार को बहरमपुर स्थित विशेष ड्रग अदालत में पेश किया गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि गांजा के व्यापार में और कौन-कौन शामिल है। शमशेरगंज थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक कंटेनर में चावल की भूसी के नीचे गांजा रखकर दक्षिण बंगाल में तस्करी करने का प्रयास किया जा रहा था। गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर अभियान चलाकर वाहन को जब्त किया गया। जानकारी के अनुसार जब्त गांजा का बाजार मूल्य लगभग आठ लाख रुपया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in