

कुल्टी : विधानसभा चुनाव को लेकर बंगाल - झारखंड की सीमा स्थित डीबुडीह चेकपोस्ट पर लगातार नाका चेकिंग की जा रही है। नाका चेकिंग के दौरान एक बाइक में भारी मात्रा में शराब की बोतलें जब्त की गयीं। जानकारी के मुताबिक मजिस्ट्रेट सत्यव्रत घोष के नेतृत्व में आबकारी विभाग एवं इनकम टैक्स के अधिकारियों के अलावा चौरंगी पुलिस अधिकारी डीबुडीह चेकपोस्ट पर नाका जांच कर रहे थे। इस दौरान झारखंड से बाइक पर आ रहा एक युवक को रोककर पुलिस ने बाइक की जांच की। जांच के दौरान भारी मात्रा में शराब की बोतलें मिलीं। पुलिस ने शराब तस्करी करने वाला युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक का नाम मिथलेश कुमार रवानी है, जो धनबाद जिला के निरसा का निवासी है। उसने स्वीकार किया कि झारखंड से शराब की तस्करी करता है। उसने बताया कि वह झारखंड से शराब की बोतल की खेप लेकर बराकर की ओर जा रहा था। पुलिस शराब तस्करी में गिरफ्तार युवक से पूछताछ करने में जुटी हुयी है।डीबुडीह चेकपोस्ट पर तैनात मजिस्ट्रेट सत्यव्रत घोष ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर डीबुडीह चेक पोस्ट पर नाका चेकिंग के दौरान झारखंड से बंगाल की सीमा में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की सघन जांच की जा रही है।
नाका चेकिंग के दौरान 1740 बोतल कफ सिरप बरामद
आसनसोल : विधानसभा चुनाव को देखते हुए शहर के विवेकानंद सरणी के जुबली मोड़ पर बीते कई दिनों से आसनसोल- दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के उत्तर थाने की ओर से नाका चेंकिग अभियान चलाया जा रहा है। बिहार, झारखंड आदि राज्यों से आसनसोल आने वाली बसों व चारपहिया गाड़ियों की जांच की जा रही है, ताकि अन्य राज्यों से हथियार, मादक पदार्थ व अपराधी आसनसोल में प्रवेश न कर सकें। इससे चुनाव प्रभावित होने का खतरा बना रहता है। शनिवार की शाम झारखंड के टाटानगर से आसनसोल आ रही बस को जुबली मोड़ पर रोक कर बस की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस को बस से प्रतिबंधित सिरप फेंसिडिल की 1740 बोतलें पुलिस ने जब्त की। पुलिस उक्त सिरप संबंधित दस्तावेज दिखाने की मांग की जो नहीं दिखा पाने के कारण पुलिस ने सिरप की बोतलों से भरी पेटियों को जब्त कर लिया। सनद रहे बीते मंगलवार को पुलिस ने करीब 20 मोबाइल बरामद किया गया था। बुधवार की रात बस से 10 किलो 100 ग्राम गांजा तथा गुरुवार की सुबह बस से फिर 1 किलो से अधिक गांजा और 66 मोबाइल फोन बरामद किये गये थे। सभी बसों को झारखंड के रांची, टाटानगर से आसनसोल आने के दौरान रोकरकर तलाशी ली गई जिसके बाद पुलिस ने प्रतिबंधित सिरप बरामद किया।