

बर्नपुर : आसनसोल साउथ ब्लॉक टाउन तृणमूल कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर बर्नपुर चित्रा मोड़ के पास एक सभा का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर सभा कर SIR का विरोध किया गया और जनता को कहा गया कि पहले एनुमरेशन फॉर्म भर कर परेशान किया। वहां तक तो ठीक था। अब देखा जा रहा है कि हियरिंग में बुलाकर लोगों को परेशान किया जा रहा है, जो कहीं से उचित नहीं है। मौके पर आसनसोल साउथ ब्लॉक टाउन तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णेंदु चौधरी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भावी भविष्य की नींव रखता है, इसलिए हर एक व्यक्ति का वोट राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनता है। इसी उद्देश्य से आज हम यहां एकत्रित हुए हैं। साथ ही कहा कि निवार्चन आयोग भाजपा के इशारे से पश्चिम बंगाल के लोगों को जिस तरह से परेशान कर रहा है, वह इतिहास में कभी नहीं देखा गया। भाजपा ने समझ लिया है कि वह पश्चिम बंगाल में राजनीतिक रूप से सफल नहीं हो सकी तो लोगों को कागजों में फंसाकर चुनाव में जीतना चाहती है। इस मौके पर आसनसोल साउथ ब्लॉक टाउन तृणमूल कांग्रेस के यूथ अध्यक्ष आनंद उपाध्याय, आईएनटीटीयूसी अध्यक्ष उत्पल सेन, बोरो-7 के चेयरमैन शिवानंद बाउरी, पार्षद अनूप माजी, अशोक रूद्र, श्रावणी विश्वास, दिलीप ओरांग, कंचन मुखर्जी, मोहम्मद हसरत उल्लाह, मीणा हांसदा, सोना गुप्ता, ज्योति कर्मकार, जयश्री बीट सहित अन्य लोग मौजूद थे।