सिकंदर हत्याकांड : जलपाईगुड़ी से गिरफ्तार सम्राट खान की विष्णुपुर अदालत में पेशी

अदालत ने उसे 10 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर रखने का आदेश दिया
सिकंदर हत्याकांड : जलपाईगुड़ी से गिरफ्तार सम्राट खान की विष्णुपुर अदालत में पेशी
Published on

बांकुड़ा : तृणमूल कांग्रेस नेता सिकंदर खान की हत्या के अभियुक्त सम्राट खान को सोनामुखी थाना की पुलिस ने उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी इलाके से गिरफ्तार कर 2 दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लिया। गुरुवार को उसे विष्णुपुर अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 10 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर रखने का आदेश दिया है। ज्ञात हो कि बीते 11 अगस्त की रात सोनामुखी के चकाई गांव निवासी व तृणमूल कांग्रेस के बूथ कन्वेनर सिकंदर खान की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए दो अभियुक्त हासिम शेख और इब्राहिम शेख को गिरफ्तार किया था। इसके बाद हत्या के मुख्य अभियुक्त नसीम शेख को पुरुलिया के मानबाजार इलाके से गिरफ्तार किया गया था। तीनों को रिमांड पर लेने के बाद सम्राट खान, बादशाह खान और मनबोध खान का नाम सामने आया था। तीनों अभियुक्त वारदात के बाद से फरार थे। सोनामुखी थाना की विशेष टीम तीनों की तलाश में जुटी थी। सम्राट को जलपाईगुड़ी, बादशाह और मनबोध को पूर्व बर्दवान के कटवा इलाके से गिरफ्तार कर लिया। सरकारी वकील इंद्र नारायण विश्वास ने कहा कि 5 अभियुक्त पहले से पुलिस रिमांड पर हैं। आज जलपाईगुड़ी इलाके से गिरफ्तार सम्राट खान को यहां ट्रांजिट रिमांड पर लाकर विष्णुपुर अदालत में पेश किया गया। उसे 10 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर रखने का आदेश अदालत ने दिया गया है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in