खदान के अंदर सैलाब, बाहर पानी के लिए त्राहिमाम

सिदुली कोलियरी में जलप्रलय से पानी सप्लाई 5 दिनों से ठप
सिदुली कोलियरी
सिदुली कोलियरी
Published on: 

अंडाल: ईसीएल के केंदा क्षेत्र स्थित सिदुली कोलियरी की जेके यूनिट में बीते सोमवार तड़के मची जलप्रलय ने खदान और आसपास की कॉलोनियों की व्यवस्था ध्वस्त कर दी है। पास ही मौजूद परित्यक्त शंकरपुर ओसीपी (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) का भारी-भरकम जलस्तर सुरक्षा बैरियर तोड़कर खदान के भीतर समा गया। खदान के भूमिगत गलियारों में करीब 31.5 करोड़ (315 मिलियन) गैलन पानी भर चुका है। विडंबना यह है कि अंदर अथाह पानी भरा है, वहीं बाहर रिहायशी कॉलोनियों में पिछले पांच दिनों से पीने के पानी के लिए त्राहिमाम मचा हुआ है। ज्ञात हो कि हादसे के वक्त खदान में दो कर्मी फंस गए थे, जिन्हें प्रबंधन ने त्वरित रेस्क्यू चलाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, खदान का अस्तित्व अब गंभीर खतरे में है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in