

जामुड़िया : नगर की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से नगर निगम की वार्ड संख्या 4 के बागानधौड़ा आदिवासी बहुल क्षेत्र में एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान एक दिव्यांग को व्हीलचेयर देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि श्याम मित्र मंडल की पहचान सिर्फ धार्मिक संस्था के रूप में नहीं बल्कि समय - समय पर सामाजिक कार्यों को करने के रूप में भी है। संस्था गर्मी में शरबत वितरण, वस्त्र वितरण के साथ-साथ कई सामाजिक कार्यों का आयोजन करती रही है। वहीं गुरुवार को भी श्याम मित्र मंडल ने दिव्यांग को व्हीलचेयर देकर अपनी पहचान को स्थापित करने का प्रयास किया। इस मौके पर संस्था के राजेश गुप्ता ने कहा कि श्री श्याम मित्र मंडल हमेशा ही सामाजिक कार्यों में योगदान देने का प्रयास किया है। वहीं वार्ड संख्या 4 के पूर्व पार्षद विष्णु पाठक ने कहा कि श्री श्याम मित्र मंडल का सामाजिक कार्य काफी सराहनीय प्रयास है। इस मौके पर संस्था के विष्णु बंसल, नरेश मेगोतिया, गोबिंद तायल, बजरंग मेगोतिया, सुनील अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।