

अंडाल : ईसीएल के केंदा क्षेत्र अंतर्गत छोरा 10 नंबर कोलियरी के एंट्री पॉइंट पर हाईवे से गुजरने वाले राहगीरों की सेवा के लिए शताक्षी महिला मंडल, केंदा शाखा ने प्याऊ लगाया। संस्था की शाखा अध्यक्ष सीमा मिश्रा ने प्याऊ का उद्घाटन करते हुए कहा कि शताक्षी महिला मंडल की अध्यक्ष किरण झा, उपाध्यक्ष जीरक आलम, संचिता राय, अनुभा सिन्हा एवं गीता गिरिश नायर के मार्गदर्शन में उनकी शाखा सामाजिक कार्यों एवं महिला सशक्तीकरण की दिशा में अग्रणी है। पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों की सेवार्थ इस प्याऊ का उद्घाटन किया गया। प्याऊ के जरिये राहगीरों एवं लोगों के लिए पानी के साथ-साथ चना, गुड़, खीरा, तरबूज, बतासा आदि की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर रेशमी प्रकाश, बबिता सिन्हा, शोभना कर्मकार, शुभ्रा वर्मा, अर्पिता विश्वास, झुनु विश्वास, काकोली दे, कविता शर्मा उपस्थित थे।