तीर्थस्थल जयरामबाटी के होटलों में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

पुलिस की रेड में 3 होटल सील, 6 गिरफ्तार
तीर्थस्थल जयरामबाटी के होटलों में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
Published on

बांकुड़ा : पवित्र तीर्थस्थल के रूप में विख्यात बांकुड़ा के जयरामबाटी में पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यहां के कई होटलों में एक साथ छापेमारी की। इस दौरान देह व्यापार के धंधे में लिप्त पाए जाने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन होटलों को सील कर दिया है। मौके से 7 महिलाओं को बरामद किया गया है, जबकि होटल मालिकों और मैनेजर समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

तीन टीमों ने एक साथ दी दबिश

SDPO विष्णुपुर मैनाक बनर्जी ने कहा कि पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि तीर्थस्थल की आड़ में कुछ निजी होटलों में नियमित रूप से अनैतिक कार्य कराए जा रहे हैं। खबर की पुष्टि होते ही बांकुड़ा जिला पुलिस ने तीन विशेष टीमें गठित कीं और जयरामबाटी के तीन अलग-अलग होटलों में अचानक धावा बोल दिया। छापेमारी के दौरान पुलिस को होटलों के भीतर देह व्यापार चलने के पुख्ता सबूत मिले। पुलिस ने मौके से 7 महिलाओं को मुक्त कराया। वहीं, इस रैकेट को चलाने के आरोप में होटलों के मालिकों, मैनेजरों, कर्मचारियों और एक ग्राहक समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। अनैतिक गतिविधियों का अड्डा बने तीनों होटलों को पुलिस ने तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है। गिरफ्तार किए गए सभी 6 आरोपियों को आज पुलिस ने विष्णुपुर अदालत में पेश किया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in