सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के लिए तिथि-विशेष भुगतान समारोह आयोजित

37 सेवानिवृत्त रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा दिवंगत रेलकर्मियों की विधवाओं को निपटान बकाया राशि, पेंशन भुगतान
विदाई देते एडीआरएम
विदाई देते एडीआरएम
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल द्वारा नवंबर माह के प्रारंभ में अक्टूबर 2026 के लिए तिथि-विशेष भुगतान समारोह का आयोजन 02 नवंबर को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, आसनसोल के नवीन सम्मेलन कक्ष में किया गया। इस अवसर पर आसनसोल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक देबब्रत चटर्जी ने 37 सेवानिवृत्त रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा दिवंगत रेलकर्मियों की विधवाओं को निपटान बकाया राशि, पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) एवं निपटान भुगतान संबंधी विवरण सौंपे।

यह समारोह सेवानिवृत्ति संबंधी देय राशियों के समयबद्ध एवं पारदर्शी निपटान तथा पात्र लाभार्थियों को बकाया राशि का भुगतान और पेंशन संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने की दिशा में आसनसोल मंडल के प्रयासों को दर्शाता है।

कार्यक्रम में आसनसोल मंडल के मंडल कार्मिक अधिकारी पुलक कुमार घोष, मंडल रेल चिकित्सालय, आसनसोल के सीएमपी डॉ. अंशा शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

यह पहल रेलकर्मियों के कल्याण तथा सेवानिवृत्ति संबंधी सेवाओं को प्रभावी एवं सुगम बनाने के प्रति आसनसोल मंडल के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News