टीएमसी के कद्दावर नेता बीरबहादुर सिंह गिरफ्तार

चुनाव बाद से चल रहे थे फरार
गोल घेरा में बीरबहादुर सिंह
गोल घेरा में बीरबहादुर सिंह
Published on

पांडवेश्वर : चुनाव नतीजे आने के बाद से लगातार पुलिस को चकमा दे रहे तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज नेता और बहुला ग्राम पंचायत के उप-प्रधान बीरबहादुर सिंह को पुलिस ने आखिरकार पकड़ ही लिया। अंडाल पुलिस की स्पेशल टीम ने गुरुवार शाम झारखंड के मधुपुर में बिछाए गए एक गुप्त जाल के तहत यह बड़ी सफलता हासिल की। सूत्रों के मुताबिक, चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से ही बीरबहादुर सिंह पुलिस की रडार से बाहर चल रहे थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने कई ठिकाने बदले और लगातार अपनी लोकेशन बदलते रहे। हालांकि, अंडाल पुलिस की विशेष टीम लगातार उनकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। सटीक इनपुट मिलते ही टीम ने मधुपुर में दबिश दी और उन्हें गिरफ्तार कर रात को अंडाल थाने ले आई। पांडवेश्वर और आसपास के इलाकों में बीरबहादुर सिंह की गिनती कद्दावर नेताओं में होती रही है। पुलिस द्वारा की गई इस अचानक कार्रवाई से स्थानीय टीएमसी खेमे और इलाके के राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस अभियुक्त से गहन पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in