बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर सेमिनार का आयोजन

छात्राओं को बिरसा मुंडा के इतिहास से कराया गया अवगत
बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर सेमिनार का आयोजन
Published on

आसनसोल : आसनसोल गर्ल्स कॉलेज में बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माइकल मधुसूदन मेमोरियल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रंजन मंडल उपस्थित थे। सेमिनार का शुभारंभ आईक्यूएसी को-ऑर्डिनेटर डॉ. बीरू रजक के स्वागत भाषण से किया गया। इस मौके पर डॉ. बीरू रजक ने बिरसा मुंडा को आदिवासी समुदाय का मसीहा बताया। साथ ही उपस्थित छात्राओं को उनके आदिवासी अधिकारों की लड़ाई, भूमि संरक्षण और अपने समाज के उत्थान के लिए किए गए संघर्ष के बारे में बताया गया। साथ ही देशभर में लोग उनकी वीरता, समर्पण और भारतीय इतिहास पर उनके गहरे प्रभाव को श्रद्धांजलि देते हैं। वहीं मुख्य अतिथि डॉ. रंजन मंडल ने उनके जीवन, संघर्ष और समाजिक योगदान पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। इस अवसर पर एससी-एसटी सेल के संयोजक तपोश राय, मंच संचालक उत्तम मादी, शुभंकर बरुआ, मेघा बगदाश सहित डेढ़ सौ से अधिक छात्राओं उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in