रामनगर कोलियरी में नवीनीकरण नहीं होने से सुरक्षाकर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन

परेशान हो दिया धरना
धरना देते सुरक्षा कर्मी
धरना देते सुरक्षा कर्मी
Published on: 

एसपी, सन्मार्ग संवाददाता

कुल्टी : सेल के अंतर्गत कुल्टी क्षेत्र की रामनगर कोलियरी के निजी सुरक्षाकर्मियों ने टेंडर प्रक्रिया एवं सिक्युरिटी कम्पनी का नवीनीकरण नहीं होने के कारण एक सौ से अधिक सुरक्षाकर्मियों ने धरना प्रदर्शन किया।जानकारी के मुताबिक रामनगर कोलियरी में एक सिक्युरिटी कम्पनी के अंतर्गत लगभग 115 सुरक्षाकर्मी कार्य करते हैं। सिक्युरिटी कम्पनी का टेंडर बीते 31 अक्टूबर को समाप्त हो चुका है, लेकिन अभी तक कोलियरी प्रबंधन की ओर से सिक्युरिटी को लेकर कोई टेंडर जारी नहीं किया गया जिस कारण लगभग 115 से अधिक निजी सुरक्षाकर्मी बेरोजगार हो गये। रामनगर के सिक्युरिटी इंचार्ज विमान मंडल ने बताया कि दुर्गा पूजा, दीवाली एवं छठ पूजा तक सुरक्षा कर्मियों ने इंतजार किया। अभी तक सिक्युरिटी कम्पनी के नवीनीकरण नहीं होने एवं नया टेंडर नहीं निकलने के कारण सुरक्षाकर्मियों की दयनीय स्थिति हो गयी है। कोलियरी प्रबन्धन की लापरवाहियों के कारण सुरक्षाकर्मियों को परिवार पोषण करने में आर्थिक स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी सात दिनों तक कोलियरी परिसर में धरना प्रदर्शन किया जायेगा। इसके बाद कोलियरी प्रबंधन को दोबारा ज्ञापन दिया जायेगा। उसके बाद यदि शीघ्र ही सुरक्षाकर्मियों का नवीनीकरण नहीं किया गया तो परिवार का संचालन करना मुश्किल हो जायेगा।

क्या कहना है कि कोलियरी प्रबंधन का

इस संबंध में रामनगर कोलियरी प्रबंधन का कहना है कि टेंडर की निश्चित प्रक्रिया है।कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुये सिक्युरिटी को लेकर टेंडर किया जायेगा।उन्होंने कहा कि कोलियरी में काम करने वाले अधिकांश सुरक्षाकर्मी निजी सिक्युरिटी कम्पनी के तहत कार्य करते हैं। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद टेंडर निकाला जायेगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News