एसडीएम ने समस्याओं के समाधान के लिए लोगों से की चर्चा

जल्द से जल्द फॉर्म जमा करने का किया गया आग्रह
एसडीएम ने समस्याओं के समाधान के लिए लोगों से की चर्चा
Published on

आसनसोल / बर्नपुर : आसनसोल उत्तर विधानसभा के तहत ध्रुवडंगाल इलाके में लोगों की समस्या के समाधान के लिए एसडीएम ने दौरा किया। गौरतलब है कि ध्रुवडंगाल इलाके के स्थानीय लोगों से एनूमरेशन फॉर्म भरने और कलेक्शन के संबंध में बातचीत की गई। इसी क्रम में ध्रुवडंगाल एफपी स्कूल में लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए एसडीएम ने जाकर लोगों से बात की और हर कॉलम को पढ़कर लोगों को हिंदी और बांग्ला में बताया। मौके पर एसडीएम विश्वजीत भट्टाचार्य ने लोगों से बात कर बताया कि किसी भी तरह का कोई भी परेशानी हो तो अपने बूथ के बीएलओ से बात कीजिए और जल्द से जल्द फॉर्म जमा करें। उन्होंने बताया कि एनूमरेशन फॉर्म सिर्फ एक कागज नहीं, बल्कि आपकी नागरिकता और वोटिंग अधिकार की पहचान है। इसे सही तरीके से भरना हर जिम्मेदार नागरिक का पहला कदम है और इसकी सुविधा के लिए बीएलओ एवं बीएलए आपकी सेवा के लिए मौजूद है। किसी तरह की कोई परेशानी होने पर आप ऊपर लेवल में शिकायत भी कर सकते है। इस मौके पर ध्रुवडंगाल एफपी स्कूल में 4 बूथों के बीएलओ सहित बीएलए उपस्थित थे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in