

आसनसोल : साउथ बंगाल फेडरेशन ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एसबीएफसीआई) ने शिल्पांचल के दो प्रख्यात महत्पपूर्ण व्यक्तियों को सम्मानित किया। इसमें ईस्टर्न कोल्फील्ड लिमिटेड के सीएमडी सतीश झा को उद्योग रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर साउथ बंगाल फेडरेशन ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष वीके ढल एवं महासचिव जगदीश बागड़ी उपस्थित थे। वहीं शहर के विशिष्ट उद्योगपति दीपक रुद्र को शिल्पांचल में व्यावसायिक विकास में उनके शानदार योगदान के लिए नवरत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। इस मौके पर उद्योगपति दीपक रुद्र ने संस्था को धन्यवाद देते हुये कहा कि वे सम्मान पाकर बेहद खुश हैं। इस मौके पर संस्था के महासचिव जगदीश बागड़ी, पुरस्कार समारोह के चेयरमैन सचिन राय और ज्वाइंट कन्वेनर विनोद गुप्ता उपस्थित थे। बता दें कि यह संस्था व्यवसाइयों की समस्याओं के समाधान व उन्हें सम्मान देने में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। इसके कार्यों की चर्चा शिल्पांचल से लेकर कोलकाता तक होने लगी है। ईसीएल के सीएमडी सतीश झा ने एसबीएफसीआई के इस कार्य की सराहनी की है।