SBFCI महासचिव ने अग्निमित्रा पॉल को दी बधाई

शहर की 90% समस्या का समाधान होगा
SBFCI महासचिव ने अग्निमित्रा पॉल को दी बधाई
Published on

आसनसोल : SBFCI के महासचिव जगदीश बागड़ी ने फोन और व्हाट्सएप के जरिए अग्निमित्रा पॉल को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। उन्होंने खुशी जताई कि अब आसनसोल की सबसे भ्रष्ट संस्था माने जाने वाला आसनसोल नगर निगम और अड्डा उनके अधीन आ गये हैं, जिससे शहर की 90% समस्या का समाधान संभव होगा। SBFCI महासचिव जगदीश बागड़ी ने कहा कि कई वर्षों से आसनसोल की जनता आसनसोल नगर निगम और अड्डा में व्याप्त भ्रष्टाचार से परेशान थी। अब ये दोनों संस्थाएं अग्निमित्रा पॉल के नेतृत्व में आ गई हैं, जिससे अब शहर की 90% समस्या का समाधान हो जाएगा।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in