

आसनसोल : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के सीपी ने आईसी, एसआई और एसआई सहित 22 पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण का रिलीज ऑर्डर जारी किया है। रिलीज ऑर्डर के अनुसार मनोरंजन मंडल को एसबी से बुदबुद थाना का ओसी बनाया गया था। वहीं इस पद को रद्द कर वापस एसबी एडीपीसी भेज दिया गया। अंडाल थाना के ओसी अखिल मुखर्जी को डीडी, बनबहाल ओपी के आईसी अभिजीत सिंह रॉय को अंडाल थाना का ओसी, कल्याणेश्वरी फांड़ी का आईसी लालटू कुमार पखीड़ा को बुदबुद थाना का ओसी बनाया गया है।