AJUP चेयरमैन व विधायक हुमायूं कबीर फिर बैठे धरने पर

रेजिनगर पुलिस स्टेशन के बाहर बैठकर पुलिस पर लगाये कई आरोप
धरने पर बैठे AJUP चेयरमैन व विधायक हुमायूं कबीर
धरने पर बैठे AJUP चेयरमैन व विधायक हुमायूं कबीर
Published on

मुर्शिदाबाद : गुरुवार सुबह आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के चेयरमैन और नौदा के विधायक हुमायूं कबीर फिर से रेजिनगर पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठ गए। वह अपने घर से कार से आए और एक कुर्सी लेकर पुलिस स्टेशन के मेन गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। हुमायूं ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को झूठे केस में गिरफ्तार किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को डराया-धमकाया जा रहा है और चुनाव प्रचार से हटाया जा रहा है और दूसरी पार्टियों को चुनाव प्रचार का मौका दिया जा रहा है। पुलिस पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए हुमायूं ने कहा कि पुलिस सत्तारूढ़ पार्टी की दलाली कर रही है। भरतपुर, बेलडांगा और रेजिनगर पुलिस स्टेशनों के OC और IC ने BJP को वोट दिया है। उन्हें चाहिये कि वे अपनी ड्यूटी ईमानदारी से कर पुलिस की अपनी वर्दी की कद्र करें। उन्होंने कहा कि रेजिनगर के लोग जिसे चाहेंगे, उसे वोट देंगे। उन्होंने मांग की कि थाने के अधिकारियों को हटाकर दूसरे अधिकारियों को लाया जाए, नहीं तो उनका धरना और विरोध जारी रहेगा। हुमायूं ने कहा कि वह शुक्रवार सुबह 8 बजे तक थाने के बाहर रहेंगे। गौरतलब है कि हुमायूं इससे पहले 13 सितंबर को रेजिनगर थाने के बाहर बैठे थे। उन्होंने उपचुनाव से पहले पुलिस के खिलाफ कई शिकायतें की थीं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in