

आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर वेतन वृद्धि को लेकर नगर निगम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि वेतन वृद्धि के साथ उन्होंने अपने लिए सचित्र परिचय पत्र और प्रोविडेंट फंड की भी मांग की। इन सफाई कर्मचारियों का कहना है कि अप्रैल महीने से उनके नाम पर प्रोविडेंट फंड का पैसा कट रहा है लेकिन इनके प्रोविडेंट फंड अकाउंट में जमा नहीं हो रहा है। साथ ही उनका कहना है कि पीएफ खाते में राशि जमा नहीं की गई है, साथ ही आईडी कार्ड अभी तक स्वीकृत और श्रमिकों को प्रदान नहीं किया गया है, यह घोर विसंगति और अन्याय है। इसके बाद मौके पर आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी मानस दास पहुंच कर कर्मचारियों से बात की और उनकी समस्या सूनी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उपर लेवल पर बात की जायेगी और आपकी समस्या का जल्द समाधान किया जायेगा। वहीं एमएमआईसी गुरदास चटर्जी ने कहा कि प्रोविडेंट फंड को लेकर सफाई कर्मचारी आये है और उनका प्रोविडेंट फंड अटका हुआ है। पता चला है कि कुछ कागज में गरबरी के कारण उनका फंड अटका हुआ है कागज- पत्र सही से जमा करने पर उनका काम आसानी से हो जायेगा।
भाजपा ने किया नगर निगम पर प्रहार
भाजपा नेता कृष्णेन्दु मुखर्जी ने एक बैठकर आसनसोल नगर निगम पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि आसनसोल नगर निगम भ्रष्टाचार का घर बन चुका है। उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम में एक भी ऐसा पदाधिकारी नहीं है जो भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ ना हो। सफाई कर्मचारी दिन रात मेहनत करते हैं और हमारे शहर को साफ सुथरा रखते हैं उनके साथ भी इस तरह का धोखा होना दुर्भाग्य जनक है। उन्होंने साफ कहा कि 2 महीने बाद जब बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी तब आसनसोल नगर निगम के सभी भ्रष्ट नेताओं, अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आसनसोल नगर निगम के कुछ अधिकारियों का नाम लेते हुए कहा कि आसनसोल नगर निगम में एक भी ऐसा विभाग नहीं है जिसमें भ्रष्टाचार ना हो। आगे कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार करोड़ों रुपये आसनसोल नगर निगम में भेजती है लेकिन यहां के नेता और भ्रष्ट अधिकारी उन पैसों को अपनी जेब में भर लेते हैं लेकिन 2 महीने बाद ऐसा नहीं होगा और इन नेताओं और अधिकारियों को एक-एक रुपये का हिसाब देना होगा।