पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मनाया गया समर्पण दिवस

महान कार्यों को किया गया याद
पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मनाया गया समर्पण दिवस
Published on

बर्नपुर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक समिति बर्नपुर द्वारा ऑफिस कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का समर्पण दिवस मनाया। बता दें कि सबसे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माला एवं पुष्प चढ़ाकर उनके महान कार्यों को याद किया गया। मौके पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक समिति के महासचिव एवं भाजपा प्रदेश नेता पवन कुमार सिंह ने बताया कि पिछले कई वर्षों से कार्यालय परिसर में उनका समर्पण दिवस मनाया जा रहा है। आगे बताया कि दीनदयाल उपाध्याय का कहना था कि अगर हम एकता चाहते हैं, तो हमें भारतीय राष्ट्रवाद को समझना होगा, जो हिंदू राष्ट्रवाद है और भारतीय संस्कृति हिन्दू संस्कृति हैं। भारत की जड़ों से जुड़ी राजनीति, अर्थनीति और सामाजिक नीति ही देश के भाग्य को बदलने का सामर्थ्य रखती है और कोई भी देश अपनी जड़ों से कटकर विकास नहीं कर सका है, इसलिए भाजपा हमेशा उनके द्वारा चलाये गये मार्ग का अनुसरण करता है। इस मौके पर परिमल पाल, विद्युत कर्मकार, पंकज मिश्रा, रामानंद पाठक, जटा शंकर तिवारी, श्रीकांत तिवारी, चंदन साव, महेंद्र यादव, महेश साव, जितेंद्र साव, चंदन रॉय मौजूद थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in