

सन्मार्ग संवाददाता
दिल्ली/बर्नपुर : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने 24 जुलाई को अपने वित्तीय नतीजे घोषित किए हैं। गौरतलब है कि कंपनी ने Q1FY27 में मजबूत मुनाफा दर्ज किया, जिसमें पिछले साल की इसी अवधि (CPLY) की तुलना में नेट प्रॉफिट में 138% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। Q1FY27 के दौरान SAIL ने CPLY की तुलना में वॉल्यूम को कम रखा कारण उसने तिमाही के दौरान कुछ तय मरम्मत और रखरखाव के काम पहले ही कर लिए थे। यह कदम भू-राजनीतिक अस्थिरता के कारण उठाया गया, जिसने दुनिया भर में सप्लाई चेन को बाधित कर दिया था। उम्मीद है कि भविष्य को ध्यान में रखकर की गई यह योजनाबद्ध पहल आने वाली तिमाहियों में उत्पादन में अधिक स्थिरता और बेहतर प्रदर्शन में मदद करेगी। मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजों पर टिप्पणी करते हुए SAIL के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच, घरेलू स्टील उद्योग ने घरेलू स्टील की खपत में लगातार मांग के दम पर मजबूती दिखाई है। सेल ने बेहतर ऑपरेशनल दक्षता, समझदारी भरे लागत प्रबंधन और केंद्रित मार्केटिंग पहलों के माध्यम से FY27 की पहली तिमाही में काफी अच्छा मुनाफा कमाया है। कंपनी अपनी मजबूत मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं का लाभ उठाने को लेकर आश्वस्त है और घरेलू स्टील की लगातार मांग का फायदा उठाते हुए अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाना जारी रखेगी।