सेल आईएसपी के सुरक्षा बल ने हटाया अवैध निर्माण

अनधिकृत कब्जों के विरुद्ध संपदा विभाग एक्शन मोड में
सेल आईएसपी के सुरक्षा बल ने हटाया अवैध निर्माण
Published on

बर्नपुर : सेल आईएसपी के संपदा विभाग द्वारा लगातार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए नरसिंह बांध काठगोला ग्राउंड के पास कंपनी परिसर में अवैध रूप से निर्मित खटाल को ध्वस्त कर दिया गया। गौरतलब है कि यह जानकारी मिली थी कि संबंधित संरचनाएं कंपनी की भूमि पर बिना किसी वैध अनुमति या स्वीकृति के खड़ी की गई थीं, जो कंपनी के नियमों एवं संपदा प्रबंधन प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन था। इस मामले में सेल आईएसपी के संपदा विभाग द्वारा कई बार नोटिस भी दिया गया था। वहीं नोटिस को अनदेखा करने के कारण गंभीरता को देखते हुए संपदा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एवं कोर्ट के ऑर्डर के साथ अवैध निर्माण को हटाने की प्रक्रिया पूरी की। मौके पर संपदा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई हाल के दिनों में कंपनी की भूमि, भवनों एवं परिसरों पर हो रहे अनधिकृत कब्जों के विरुद्ध संपदा विभाग द्वारा चलाए जा रहे सघन बेदखली अभियान का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कंपनी की संपत्ति पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या अतिक्रमण किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। वहीं कहा कि भविष्य में इस प्रकार के अनधिकृत कब्जों एवं निर्माणों के विरुद्ध निरंतर निगरानी रखी जाएगी तथा आवश्यकतानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in