सेल आईएसपी के अधिकारी ने वन डे चेयरमैन प्रतियोगिता अपने नाम की

सेल के चेयरमैन एवं एमडी अमरेन्दु प्रकाश ने दी बधाई
सेल आईएसपी के अधिकारी ने वन डे चेयरमैन प्रतियोगिता अपने नाम की
Published on

बर्नपुर : इस्को स्टील प्लांट के सहायक महाप्रबंधक (नगर सेवा) पवन कुमार सिंह ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की प्रतिष्ठित वन डे चेयरमैन कॉन्टेस्ट में जीत हासिल कर सम्मान अपने नाम किया। उन्हें प्रभारी निदेशक (आईएसपी एवं डीएसपी) सुरजीत मिश्रा ने सभी कार्य प्रमुखों और मुख्य महाप्रबंधकों की उपस्थिति में सम्मानित करते हुए खुशी जाहिर की। साथ ही सेल में बदलाव लाने के लिए उनके परिवर्तनकारी विचारों और सुझावों को सेल अध्यक्ष ने काफी सराहा। गौरतलब है कि पवन कुमार सिंह ने तीन महीने पहले ही टीम के सदस्य विकास कुमार और शैलेश कुमार के साथ युवा प्रबंधकों (2024-25) के लिए प्रतिष्ठित निदेशक-प्रभारी ट्रॉफी जीती थी। इसी टीम ने प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान (एमटीआई) में आयोजित युवा प्रबंधकों के लिए प्रतिष्ठित चेयरमैन ट्रॉफी में उपविजेता का भी खिताब जीता था। वहीं सेल के चेयरमैन एवं एमडी अमरेन्दु प्रकाश ने वन डे चेयरमैन प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए पवन कुमार सिंह को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनकी प्रविष्टि को सर्वश्रेष्ठ विचारों में एक के रूप में चुना गया है, जो उनकी रचनात्मकता, रणनीतिक सोच और इस्पात क्षेत्र की चुनौतियों व अवसरों की गहरी समझ को दर्शाता है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in