सड़क दुर्घटना घायल भाजपा नेता ने लगाया साजिश का आरोप

साजिश का प्रतीक फोटो
साजिश का प्रतीक फोटो
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता
बर्दवान :
पूर्वस्थली उत्तर विधानसभा क्षेत्र के 3 नंबर मंडल के मंडल अध्यक्ष सुजीत हालदार दुर्घटना के शिकार हो गए हैं। घायल भाजपा नेता सुजीत हालदार ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि पार्टी के ही कार्यकर्ताओं के एक गुट ने साजिश रचकर उन्हें मारने की योजना बनाई थी।

​जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर पूर्वस्थली 2 ब्लॉक के उखरा गोसाईं पाड़ा इलाके में वह बाइक से अपने काम के सिलसिले में घर से निकले थे। उसी दौरान, उनके घर से निकलते ही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने आकर उन्हें टक्कर मार दी और भाग निकला। स्थानीय इलाके में लगे एक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज में भी ट्रैक्टर को तेज गति से उनका पीछा करते हुए देखा गया है। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें कालना उप-विभागीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

​घायल सुजीत ने बताया कि अतुल चंद्र दास, पिंटू बारुई और परिमल मिस्त्री उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। स्थानीय नीमदह छतनी इलाके में एक सरकारी जमीन पर क्षेत्र का सद्दाम नाम का व्यक्ति गैर-कानूनी तरीके से खेती कर रहा है। सुजीत इस मामले को लेकर प्रशासन के पास गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि अतुल, पिंटू और परिमल उस सद्दाम की मदद कर रहे हैं और इन्हीं लोगों ने साजिश रचकर उन्हें मारने का प्लान बनाया था। सुजीत ने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले उनके और इलाके के एक अन्य व्यापारी के नाम पर सद्दाम से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का झूठा आरोप भी लगाया गया था। पीड़ित सुजीत हालदार ने कहा कि वह इस पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराएंगे।

​इस संबंध में पूर्वस्थली उत्तर के विधायक गोपाल चटर्जी ने कहा, "मैंने सुना है कि सुजीत का एक्सीडेंट हुआ है। मेरे प्रतिनिधियों ने उनके इलाज की व्यवस्था की है। लेकिन सुजीत आप लोगों (मीडिया) से जो दावा कर रहे हैं, उस संबंध में मुझे फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। अगर सच में ऐसी कोई घटना घटी है, तो पुलिस जांच करके सच्चाई सामने लाएगी।"

​दूसरी ओर, आरोपों में घिरे अतुल चंद्र दास ने कहा, "मेरे खिलाफ चिड़िया तक को मारने का आरोप नहीं है, इंसान को मारना तो बहुत दूर की बात है। पार्टी में कार्यकर्ताओं के बीच मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी की हत्या की योजना बनाई जाए! मैं इस तरह की राजनीति नहीं करता।"

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in