RSS का आसनसोल में पथ संचलन: अनुशासन और देशभक्ति का संगम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में लोको ग्राउंड से निकला भव्य पथ संचलन
RSS का आसनसोल में पथ संचलन: अनुशासन और देशभक्ति का संगम
Published on: 

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार को आसनसोल में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। बता दें कि शताब्दी वर्ष की शुरुआत शताब्दी वर्ष का कार्यक्रम विजयादशमी (2 अक्टूबर 2025) से नागपुर में शुरू हुए था और इसके शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम 20 अक्टूबर 2026 तक जारी रहने वाले हैं। आसनसोल में पथ संचलन लोको ग्राउंड से निकाला गया, जो जीटी रोड, निगम मोड़ , डीआरएम रोड होते हुए लोको ग्राउंड में आकर समाप्त हुआ। वहीं इस पथ संचलन में सैकड़ों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में घोष की धुन पर कदम से कदम मिलाते हुए शामिल हुए। यह पथ संचलन 1 से 20 अक्टूबर तक चल रहे व्यापक जनसंपर्क अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत RSS ने पश्चिम बंगाल में अपनी शाखाओं को 5 हजार से बढ़ाकर 10 हजार तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। इस अभियान के दौरान युवा और समाज के विभिन्न वर्गों तक संघ के विचारों को पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। आसनसोल के पथ संचलन को लेकर स्थानीय लोगों में भी काफी उत्साह देखा गया। रास्ते भर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। इस मौके पर जिला संघ चालक प्रदीप सिंह, नगर कार्यवाहक प्राणवदेश आदक, सामाजिक सद्भावना प्रांत टोली सदस्य उज्जल मोदक, संघ सेवक सौमित्र तिवारी, नगर सह व्यवस्था प्रमुख वरुण भट्टाचार्जी (मिट्ठू), अमिताभ गोराई, अभिजीत गोराई, रामानंद साह, जय शंकर प्रसाद, बबलू सिंह, भगवान दास चौरसिया, दिवाकर शर्मा, चंदन साव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in