RPF ने 2.43 लाख रुपये के 4.869 किलो गांजा किया बरामद

ऑपरेशन नार्कोस के तहत चलाया गया अभियान
RPF ने 2.43 लाख रुपये के 4.869 किलो गांजा किया बरामद
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : रेलवे सुरक्षा बल ( आरपीएफ) ने ऑपरेशन नार्कोस के तहत 2.43 लाख रुपये के नशीले पदार्थ बरामद किये। गौरतलब है कि आरपीएफ वेस्ट पोस्ट और जीआरपीएस आसनसोल की संयुक्त टीम ने आसनसोल रेलवे स्टेशन पर एक लावारिश बैग को इंटरसेप्ट कर 2.43 लाख रूपये मूल्य के 5 पैकेट (कुल वजन 4.869 किग्रा) गांजा बरामद किया। मौके पर आरपीएफ वेस्ट पोस्ट के ओसी बिमान गोराई ने कहा कि ऑपरेशन नार्कोस रेलवे के माध्यम से नशीले पदार्थों और मादक द्रव्यों की तस्करी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाया जाने वाला एक विशेष अखिल भारतीय अभियान है। इसी अभियान के तहत सूचना मिली थी कि आसनसोल प्लेटफॉर्म पर एक लावारिश बैग पड़ा हुआ है। तलाशी लेने के दौरान उसमें 4 किलो से ज्यादा गांजा था, जिसे बरामद कर जीआरपीएस आसनसोल में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in