आसनसोल स्टेशन पर भटके दो नाबालिग को आरपीएफ ने बचाया

घर से बिना बताए दोनों निकले थे
बरामद 2 नाबालिग के साथ RPF अधिकारी
बरामद 2 नाबालिग के साथ RPF अधिकारी
Published on: 

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने 'ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते' के तहत आसनसोल स्टेशन पर संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे दो नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बचाया है। गौरतलब है कि आसनसोल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर आरपीएफ की टीम गश्त कर रही थी, तभी एक लड़की और एक लड़का छिपते हुए संदिग्ध हालत में घूमते मिले। पूछताछ करने पर दोनों ने अपना नाम-पता बताया। बच्चों की पहचान 14 वर्षीय दिव्या कुमारी, पुत्री विजय तांती और 16 वर्षीय विक्रम कुमार, पुत्र रामोतार तांती के रूप में हुई है। दोनों ग्राम+पोस्ट दिग्घी, थाना लक्ष्मीपुर, जिला जमुई, बिहार के रहने वाले हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे आज ही बिना अपने परिजनों को बताए घर से भाग कर आए हैं। इसके बाद आरपीएफ ने तुरंत चाइल्ड लाइन हेल्प डेस्क, आसनसोल को सूचना दी और सभी कानूनी औपचारिकताओं और एसओपी गाइडलाइन का पालन करते हुए दोनों नाबालिगों को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया। साथ ही इस मामले की जानकारी दोनों बच्चों के परिजनों को भी दे दी गई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in