आरपीएफ ने 5 नाबालिग लड़कों को किया बरामद

चाइल्ड लाइन प्रतिनिधि को सुरक्षित सौंपा गया
आरपीएफ ने 5 नाबालिग लड़कों को किया बरामद
Published on

आसनसोल : रेल परिसर में बच्चों की सुरक्षा एवं कमजोर नाबालिगों की रक्षा हेतु आरपीएफ लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में आसनसोल मंडल के आरपीएफ सीआईबी यूनिट, जसीडीह एवं आरपीएफ जसीडीह पोस्ट के संयुक्त दल द्वारा गहन जांच एवं निगरानी अभियान के दौरान जसीडीह रेलवे स्टेशन पर अलग - अलग भटकते पांच नाबालिग लड़कों को बचाया गया। बच्चों को तत्काल देखभाल, भोजन, जल एवं परामर्श प्रदान किया गया। समुचित सत्यापन एवं दस्तावेजीकरण के पश्चात सभी 5 लड़कों को आगे की देखभाल एवं परिजनों को सौंपने के पहले संबंधित चाइल्ड लाइन प्रतिनिधि को सुरक्षित सौंप दिया गया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in