

संजय, सन्मार्ग संवाददाता
बांकुड़ा: रेलवे सुरक्षा बल (RPF), बांकुड़ा पोस्ट के अधिकारियों ने बांकुड़ा रेलवे स्टेशन पर भटक रहे दो नाबालिग बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया।z
बुधवार दोपहर करीब 12:15 बजे स्टेशन पर रूटीन चेकिंग के दौरान RPF पोस्ट बांकुड़ा के एसआईपीएफ पी मंडल, कांस्टेबल एस पति और महिला हेड कांस्टेबल आर सेन ने प्लेटफॉर्म नंबर 01 पर दो लड़कों को संदिग्ध रूप से भटकते देखा।
पूछताछ में बच्चों ने पहचान बताते हुए कहा कि वे सुबह ट्यूशन के लिए निकले थे, लेकिन क्लास जाने के बजाय ट्रेन पकड़कर बांकुड़ा आ गए।
RPF ने ऑपरेशन "नन्हे फरिश्ते" और किशोर न्याय अधिनियम के नियमों के तहत दोनों को संरक्षण में लिया। भोजन-पानी उपलब्ध कराने के बाद परिजनों को सूचित किया गया। बीएसएमसीएच में मेडिकल जांच कराने के उपरांत सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर दोनों बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन, बांकुड़ा को सौंप दिया गया।