RPF ने चेन पुलिंग कर मोबाइल चुराने वाले चोर को पकड़ा

प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर हुई घटना
जानकारी देते आरपीएफ पोस्ट आसनसोल वेस्ट प्रभारी बिमान गोराई
जानकारी देते आरपीएफ पोस्ट आसनसोल वेस्ट प्रभारी बिमान गोराई
Published on: 

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल: यात्रियों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत आसनसोल RPF को बड़ी सफलता मिली है। RPF ने ट्रेन में मोबाइल चोरी कर चेन पुलिंग कर भाग रहे एक शातिर चोर को धर दबोचा है। RPF पोस्ट आसनसोल (वेस्ट) के एएसआई एके सिंह और कांस्टेबल चंद्रशेखर दास प्लेटफॉर्म पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर जम्मू तवी-कोलकाता एक्सप्रेस (13152 डाउन) आ रही थी, तभी अचानक चेन खींचने से ट्रेन रुक गई। RPF टीम को शक हुआ और उन्होंने तुरंत SSP बीट को सूचना देकर प्रभावित बोगी की ओर दौड़ लगाई। इसी दौरान एक युवक को ट्रेन से उतरकर भागते हुए देखा गया। RPF ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे गति शक्ति यूनिट के पास फेज-ए-आम ग्राउंड के करीब घेर लिया। पकड़े गए युवक की पहचान अकुरिया पाड़ा निवासी 23 वर्षीय मो. नाजिम के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से नीले रंग का टेक्नो कंपनी का चोरी का एंड्रॉयड फोन बरामद हुआ। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने ट्रेन में एक यात्री का फोन चुराया और पकड़े जाने के डर से भागने के लिए चेन पुलिंग कर दी थी। RPF ने फोन जब्त कर आरोपी को जीआरपी आसनसोल के हवाले कर दिया है। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ केस नंबर 104/26, धारा 305(C)/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in