आरपीएफ ने रुपये और दस्तावेज उसके मालिक को सौंपा

ऑपरेशन अमानत के तहत किए गये महत्वपूर्ण कार्य
आरपीएफ ने रुपये और दस्तावेज उसके मालिक को सौंपा
Published on

बर्नपुर : आरपीएफ पोस्ट बर्नपुर द्वारा ऑपरेशन अमानत के तहत 20 हजार रुपये नकद और दस्तावेज बरामद कर उसके मालिक को सौंपा गया। गौरतलब है कि एक यात्री ने मधुकुंडा कैम्पिंग स्टाफ को सूचना दी कि वह ट्रेन संख्या 63593 से पुरुलिया से बर्दवान जा रहा था, लेकिन ट्रेन लेट होने के कारण वह बर्दवान न जाकर घर वापस जाने के लिए मधुकुंडा में ट्रेन से उतर गया। वहीं जल्दबाजी में वह अपना बैग उठाए बिना ही उतर गया। इसके बाद जब उसे बैग की याद आई, तो वह मधुकुंडा रेलवे स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ कैम्पिंग स्टाफ से मिला और अपने बैग के बारे में बताया। कैम्पिंग स्टाफ सीटी सोनू गुप्ता ने बर्नपुर में मौजूद ड्यूटी अधिकारी एएसआई पीके रजक को सूचित किया, फिर आरपीएफ पोस्ट बर्नपुर के अधिकारी और कर्मचारी उक्त ट्रेन में पहुंचे और तलाशी ली। तलाशी के दौरान सीट पर उसका बैग मिला, जिसमें 20 हजार रुपये नकद और दस्तावेज थे और इसे आरपीएफ पोस्ट बर्नपुर लाया गया। वहीं उचित सत्यापन और पहचान के बाद यात्री को उसके रुपये और दस्तावेज सौंप दिये गये।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in