आरपीएफ ने रेलवे परिसर में चलाया जांच अभियान

लोगों को किया गया जागरूक
आरपीएफ ने रेलवे परिसर में चलाया जांच अभियान
Published on

बर्नपुर : आरपीएफ पोस्ट बर्नपुर द्वारा रेलवे परिसर इलाका में जांच अभियान चलाया गया। आरपीएफ पोस्ट बर्नपुर के ओसी की देखरेख में आरपीएफ पोस्ट बर्नपुर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बर्नपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, एफओबी आदि पर गहन जांच की। जांच के दौरान सभी लावारिश वस्तुओं, संदिग्ध वस्तुओं और सामान की जांच की गई और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण जगहों का निरीक्षण किया गया। वहीं मौके पर आरपीएफ पोस्ट बर्नपुर के ओसी एके गोराई ने रेलवे कर्मचारियों और यात्रियों को भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति को कोई असामान्यता या संदिग्ध वस्तु दिखे तो इसकी सूचना आरपीएफ पोस्ट बर्नपुर को दें। इस मौके पर आरपीएफ पोस्ट बर्नपुर के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in