आरपीएफ ने टिकट दलाल को किया गिरफ्तार

आसनसोल रेलवे स्टेशन पर चलाया गया अभियान
आरपीएफ ने टिकट दलाल को किया गिरफ्तार
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आरपीएफ वेस्ट पोस्ट, आसनसोल मंडल द्वारा आसनसोल स्टेशन क्षेत्र में विशेष अभियान के दौरान रेलवे टिकटों का अवैध कारोबार करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम संदीप चटर्जी है जो दक्षिण धधका का रहने वाला है। मौके पर आरपीएफ वेस्ट पोस्ट के प्रभारी बिमान गोराई ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल ने अवैध टिकट दलाली के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए आसनसोल रेलवे स्टेशन के पास से एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया है। टिकट काउंटर परिसर में एक व्यक्ति को इधर-उधर घूमते देखा गया। उस पर शक होने पर उसकी जब जांच की गई तो अभियुक्त के पास से कई पुराने ई-टिकट बरामद किए गये। इसके बाद अभियुक्त को गिरफ्तार कर रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही कहा कि रेलवे का मुख्य उद्देश्य दलालों के इस अवैध नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करना है ताकि आम और जरूरतमंद यात्रियों को आसानी से और सही दाम पर कन्फर्म टिकट मिल सके।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in