आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ 3 तस्करों को किया गिरफ्तार

दो आसनसोल एवं एक जामताड़ा से गिरफ्तार
आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ 3 तस्करों को किया गिरफ्तार
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आरपीएफ वेस्ट पोस्ट एवं जामताड़ा पोस्ट द्वारा ऑपरेशन सतर्क अभियान चलाया गया। गौरतलब है कि ऑपरेशन सतर्क मुख्य रूप से रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ट्रेन के जरिए होने वाली तस्करी, कर चोरी और अवैध वस्तुओं के परिवहन को रोकने के लिए चलाया गया एक विशेष अभियान है। मौके पर आरपीएफ वेस्ट पोस्ट के ओसी बिमान गोराई ने बताया कि ऑपरेशन सतर्क के तहत आसनसोल रेलवे प्लेटफॉर्म पर जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखा गया। तलाशी लेने पर उनके पास से शराब की बोतलें बरामद की गईं। वहीं जामताड़ा रेलवे प्लेटफॉर्म पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। आरपीएफ जामताड़ा पोस्ट एवं वेस्ट पोस्ट आसनसोल मंडल के संयुक्त प्रयास से 51,060 रुपये की अवैध शराब जब्त की गई। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत जब्त शराब एवं गिरफ्तार व्यक्तियों को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु संबंधित आबकारी विभाग को सौंप दिया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in