-->

ड्रोन से भी होगी बहुमंजिली इमारत की छतों की जांच

डेंगू नियंत्रित करने के लिए AMC ने चलायाअभियान/स्वास्थ्य कर्मचारी घर की छतों पर जाकर कर रहे जांच
ड्रोन से भी होगी बहुमंजिली इमारत की छतों की जांच
Published on

आसनसोल : आसनसोल में डेंगू रोकथाम के लिए सूडा विभाग शहरी स्थानीय निकायों के माध्यम से घर-घर सर्वे, लार्वानाशक दवाओं का छिड़काव, फॉगिंग और जन-जागरूकता अभियान चला रही है। इसी क्रम में आसनसोल नगर निगम में भी यह अभियान शुरू की गई है। यह कार्य सूडा व स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय करके शहरी क्षेत्रों में मच्छर जनित बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए की जा रही है। आसनसोल नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें हर घर जाकर छत पर पड़े कूलर, गमलों या टूटे बर्तनों में जमा मच्छरों के लार्वा की पहचान कर रही हैं। डेंगू की रोकथाम के लिए भारत के कई बड़े शहरों में नगर निगम द्वारा ड्रोन तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आसनसोल नगर निगम इलाके में भी ड्रोन की मदद से जलभराव वाले क्षेत्रों और बहुमंजिली इमारतों की छतों जैसे दुर्गम स्थानों पर पता लगाया जायेगा। साथ ही एंटी-लार्वा दवाओं और कीटनाशकों का छिड़काव किया जायेगा। आगे कहा कि ड्रोन जीपीएस और कैमरों से लैस होते हैं जो जमा पानी और मच्छरों के प्रजनन स्थलों की सटीक पहचान करते हैं। आसनसोल नगर निगम के स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा घर-घर जाकर रुके हुए पानी में लार्वा को पनपने से रोकने के लिए कई प्रकार के रसायनों का छिड़काव शुरू हो गया है।


Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in