रजिस्ट्री ऑफिस में रिश्वत लेता पकड़ा गया सरकारी कर्मचारी

एंटी करप्शन ब्रांच (भ्रष्टाचार निरोधक शाखा) की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया
प्रतीक फोटो
प्रतीक फोटो
Published on: 

राजेश, सन्मार्ग संवाददाता

बीरभूम: जिला के सिउड़ी रजिस्ट्री ऑफिस में पुराने दस्तावेजों के रिकॉर्ड निकालने के नाम पर रिश्वत लेते हुए एक कर्मचारी को एंटी करप्शन ब्रांच (भ्रष्टाचार निरोधक शाखा) की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को एंटी करप्शन ब्रांच के अधिकारियों ने अचानक छापेमारी कर रिकॉर्ड कीपर के पद पर कार्यरत इस कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। उसके खिलाफ पहले से आरोप था कि वह जमीन या घर के खोए हुए पुराने दस्तावेजों (सर्टिफाइड कॉपी) को जल्दी निकलवाने के नाम पर आम लोगों से अवैध रूप से पैसे वसूलता था और पैसे न मिलने पर लोगों को परेशान करता था। पुख्ता शिकायत के आधार पर सतर्क अधिकारियों ने ऑफिस में पहले से ही जाल बिछा रखा था और पैसे लेते ही उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इस पूरे रिश्वत रैकेट में ऑफिस के अन्य कर्मचारियों या किसी दलाल की संलिप्तता की जांच की जा रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News