धर्म के आधार पर नहीं, विकास के आधार पर वोट दें - राहुल सिन्हा

हुमायूं कबीर को लेकर कहा कि उन्होंने अमार्यादित भाषा का इस्तेमाल किया
लोगों को संबोधित करते राहुल सिन्हा
लोगों को संबोधित करते राहुल सिन्हा
Published on: 

मुर्शिदाबाद : बुधवार दोपहर राज्यसभा सदस्य राहुल सिन्हा ने बहरमपुर के श्यामा प्रसाद भवन में रेजीनगर उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार साखारोव सरकार के साथ पत्रकार सम्मेलन किया। उन्होंने कहा, मैं मीडिया के माध्यम से रेजीनगर के सभी मुस्लिम वोटरों से अपील कर रहा हूं कि वे धर्म के आधार पर वोट देने के बजाय विकास के आधार पर वोट दें। यहां के विधायक ने बाबरी मस्जिद के नाम पर आपको धोखा दिया है। उन्होंने आपको मस्जिद के पैसे का कोई हिसाब नहीं दिया है। इसलिए अगले चुनाव के दिन भाजपा के चुनाव चिह्न पर वोट दें और सरकार के साथ रहें। जिले के 22 विधानसभा क्षेत्रों में से 21 में कॉलेज हैं, जबकि रेजीनगर में एक भी नहीं है। भाजपा के यह चुनाव जीतने के बाद, वह रेजीनगर में एक कॉलेज और तीन पुलों के निर्माण का काम शुरू करेगी। इसलिए, भाजपा को वोट दें और साबित करें कि वोटिंग धर्म के आधार पर नहीं होती है। इसके साथ ही उन्होंने हुमायूं कबीर के हाल के विवादित बयान का भी जिक्र किया और कहा, हुमायूं कबीर ने जिस अमार्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है, वह ह्यूमन राइट्स का उल्लंघन है। हम इसे अब भी इसलिए बर्दाश्त कर रहे हैं कारण यहां एक स्वस्थ और डेमोक्रेटिक सरकार है, वरना हुमायूं कबीर की जगह जेल में होनी चाहिए थी। 

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in