रेड लाइट इलाके में पुनः ग्राहकों से हुई लूट की घटना

लच्छी पुर में घटी है घटना
किसी स्थान पर घटी है लूट की घटना
किसी स्थान पर घटी है लूट की घटना
Published on: 

एसपी, सन्मार्ग संवाददाता

कुल्टी : कुल्टी थाना के लालबत्ती क्षेत्र लच्छीपुर में फिर लूट की घटना प्रकाश में आयी है। वहीं पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार जिस दुकानदार द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया था, उसकी दुकान को बंद करवा दिया गया है। पुलिस के पहुंचने पर ग्राहक ने लुटेरे का मोबाइल फोन छीन पुलिस को सौंप दिया। लालबत्ती क्षेत्र लच्छीपुर में दलालों द्वारा लूट की घटना अब कुछ नई बात नहीं रह गई है। आए दिन ये घटनाएं घटती जा रही हैं। हालांकि फि

कुछ दिनों से लूट की घटना पर अल्पविराम लगा हुआ था। वहीं, देखा गया कि यह अल्पविराम है। शनिवार की देर रात टूट गया, फिर से दलालों ने धनबाद और गिरिडीह से आए ग्राहकों का अपना निशाना बनाया और उससे करीबन एक लाख ऑनलाइन और कुछ नकदी मारपीट करते लूट लिया। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार शनिवार की देर रात

एक कार में कुछ ग्राहक झारखंड के गिरिडीह जिले और धनबाद जिले से आय में थे। ये लोग एक दलाल के माध्यम से पीछे मंडी केसागर पासवान के दुकान में पहुंचा, जहां से सागर और अमित ने ग्राहकों को लेकर अजय नामक एक युवक के एसी रूम में ले गया।

शनिवार की देर रात्रि अचानक ग्राहकों के सामने दो लाख अस्सी हजार रुपये का बिल की मांग की, वहीं विरोध करने पर हमेशा की तरह, ग्राहकों को साथ मारपीट करने लगे तथा पॉकेट में पड़े करीबन पचास हजार नगद छीन लिया गया। वहीं करीबन एक लाख रुपये यूपीआई ट्रांसफर करने का दबाव बनाने लगे। इसी बीच इसकी सूचना पुलिस को मिली गई। वहीं जैसे ही पुलिस की दबिश हुई, सारे दलाल भागने लगे। इसी बीच ग्राहकों ने हिम्मत जुटाते हुए लुटेरे का मोबाइल छीन लिया परंतु सारे दलाल भागने में सफल रहे।वहीं पुलिस द्वारा इन दलालों के दुकान को बंद करवा दिया गया है। वहीं, इन लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in