रिकवर मोबाइल मालिकों में वितरण व रक्तदान शिविर का आयोजन

31 लोगों को मोबाइल सौंपा गया
रिकवर मोबाइल मालिकों में वितरण व रक्तदान शिविर का आयोजन
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आसनसोल जीआरपीएस, हावड़ा जीआरपी डिस्ट्रिक्ट द्वारा आसनसोल रेलवे परिसर में मोबाइल रिकवरी एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि कार्यक्रम के दौरान जीआरपी के पुलिस अधिकारी, आरपीएफ के जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। मौके पर एसआरपी हावड़ा इंद्रजीत बोस ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान अंतर्गत आसनसोल जीआरपीएस, हावड़ा जीआरपी डिस्ट्रिक्ट के तहत आसनसोल जीआरपीएस द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है, जो काफी सराहनीय है। वहीं रक्तदान शिविर में 35 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। साथ ही हावड़ा जीआरपी डिस्ट्रिक्ट के अंतर्गत आने वाले आसनसोल जीआरपीएस द्वारा समय-समय पर विशेष मोबाइल रिकवरी का आयोजन किया जाता है। इन कार्यक्रमों के तहत ट्रेनों या रेलवे परिसरों से चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन को तकनीकी सर्विलांस की मदद से रिकवर करके उनके मूल मालिकों को वापस सौंपा जाता है। इस कार्यक्रम के तगत 31 लोगों को मोबाइल सौंपा गया। इस मौके पर आसनसोल जीआरपीएस के आईसी गोपिका सुंदर दत्ता, आसनसोल स्टेशन मास्टर कौशिक चटर्जी, आरपीएफ वेस्ट पोस्ट के आईसी बिमान गोराई सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in