

एसपी, सन्मार्ग संवाददाता
कुल्टी : कुल्टी थाना क्षेत्र की नियामतपुर पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक एक सप्ताह पूर्व नियामतपुर इलाके से एक नाबालिग लड़की लापता हुई थी। जांच के दौरान पुलिस को लड़की मिली। पुलिस की पूछताछ के दौरान नाबालिग किशोरी ने उससे दुष्कर्म होने की घटना की जानकारी दी। बताया जाता है कि नियामतपुर क्षेत्र के चलबलपुर इलाके के एक गोदाम में तीन युवकों ने नाबालिग युवती से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने नाबालिग किशोरी के बयान पर बीते एक अगस्त को कुल्टी के पतियाना इलाका निवासी इमरान खान, राजा अंसारी एवं मो. फैजान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों युवकों को रिमांड पर लेकर घटना के बारे में पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने घटना स्थल का भी निरीक्षण किया। नाबालिक किशोरी की मेडिकल जांच करायी गयी। पुख्ता सबूत के साथ पुलिस ने रिमांड पर लिये तीन अभियुक्तों को मंगलवार को कोर्ट भेज दिया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी व कुल्टी पतियाना निवासी तीनों युवकों के परिजनों ने इस मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने इसमें ठोस कार्रवाई करते हुएँ दुष्कर्म के अभियुक्तों को जेल भेजने में अहम भूमिका का पालन किया।