आसनसोल नॉर्थ पॉइंट स्कूल में रंगोली और दीया सजावट प्रतियोगिता का आयोजन

विजेता विद्यार्थियों और अभिभावकों को सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में शामिल स्कूल के चेयरमैन सचिंद्रनाथ रॉय
कार्यक्रम में शामिल स्कूल के चेयरमैन सचिंद्रनाथ रॉय
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता

​आसनसोल : आसनसोल नॉर्थ पॉइंट स्कूल, चांदा में 7 नवंबर को दीपावली के पावन अवसर पर एक रंगारंग और भव्य रंगोली एवं दीया मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों और अभिभावकों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मकता को बढ़ावा देना और उन्हें भारतीय संस्कृति व परंपराओं से जोड़ना था।

​नर्सरी से बारहवीं तक के छात्रों की भागीदारी : प्रतियोगिता में विद्यालय के छोटे बच्चों से लेकर सीनियर कक्षाओं तक के विद्यार्थियों ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया।​अभिभावकों की विशेष उपस्थिति: इस आयोजन में बच्चों के माता-पिता ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे स्कूल और परिवार के बीच आपसी सहयोग व सामुदायिक जुड़ाव का एक सुंदर उदाहरण देखने को मिला।

कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए स्कूल के संस्थापक एवं अध्यक्ष सचिंद्र नाथ रॉय, निदेशक मीता रॉय, उपाध्यक्ष गौरव रॉय, एसोसिएट निदेशक शिल्पा सरकार रॉय और प्रधानाचार्य राजीव शॉ उपस्थित रहे। ​कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों की कला की सराहना की और बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। यह आयोजन सभी के लिए बेहद आनंददायक और यादगार रहा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News