रामनवमी पर तलवार भांजने को लेकर सियासी बयानबाजी, मचा घमासान

रामनवमी पर तलवार भांजने को लेकर सियासी बयानबाजी, मचा घमासान
हाथ में तलवार लिये विधायक लखन घोरुई
हाथ में तलवार लिये विधायक लखन घोरुई
Published on

दुर्गापुर : दुर्गापुर में रामनवमी के अवसर पर भाजपा के विधायक लखन घोरूई के तलवार हाथ में लेकर भांजने पर सियासी माहौल गरमा गया है। इससे भाजपा और तृणमूल के बीच तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है। भाजपा के विधायक द्वारा हाथ में तलवार लेकर प्रदर्शन करने से आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है।

हमें अपनी संस्कृति रक्षा करनी होगी - लखन घोरूई

विधायक लखन घोरूई ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंदू अब सुरक्षित नहीं हैं। रामनवमी जैसे धार्मिक पर्व पर हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं की रक्षा करनी होगी। तलवार हमारी परंपरा का प्रतीक है। यह शक्ति का प्रदर्शन है। हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित होने तक हम हथियार लेकर जुलूस निकालेंगे। इस दौरान पश्चिम बंगाल जल रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं को जगह-जगह निशाना बनाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रही है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा रामनवमी के अखाड़ा में बाधा डालने का प्रयास किया गया है। पुलिस तृणमूल के इशारे पर काम कर रही है।

कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा - प्रदीप मजूमदार

पंचायत सह ग्रामीण विकास मंत्री प्रदीप मजूमदार ने कहा कि राज्य में पूर्ण रूप से शांति और सौहार्द है। भाजपा जनता को भड़काने और धर्म के नाम पर राजनीति करने की कोशिश कर रही है। यह सब एक दिखावा है। जनता अब इनके झूठे नारों में नहीं आने वाली है। कानून का उल्लंघन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं भाजपा के विधायक द्वारा तलवार लहराने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। अदालत ने हथियार की प्रदर्शनी पर रोक लगाई है। उन्होंने कहा कि रामनवमी को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न बनाने हेतु सभी का सहयोग जरूरी है।तृणमूल कार्यकर्ता सभी जाति धर्म के कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in