SIR के विरोध में निकाली गई रैली

रैली वार्ड 78 पार्टी कार्यालय से शुरू होकर बर्नपुर बस स्टैण्ड के पास आकर समाप्त हुई
SIR के विरोध में निकाली गई रैली
Published on

बर्नपुर : वार्ड 78 तृणमूल कांग्रेस द्वारा SIR के विरोध में एक रैली निकाली गई। गौरतलब है कि यह रैली वार्ड 78 पार्टी कार्यालय से शुरू होकर स्टेशन रोड, बारी मैदान, हीरापुर थाना होते हुये बर्नपुर बस स्टैण्ड के पास आकर समाप्त हुई। मौके पर आसनसोल साउथ ब्लॉक टाउन तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णेंदु चौधरी ने कहा कि बांग्ला विरोधी भाजपा की केंद्र सरकार की बिना योजना के SIR और बंगाल के नागरिकों के वोटिंग अधिकार छीनने की साजिश के खिलाफ रैली निकाली गई है। साथ ही बताया कि जिस तरह से SIR कर जनता को परेशान किया गया, कितने लोगों का नाम काट दिया गया और कितने विचाराधीन हैं, इन सब के समर्थन और SIR के विरोध में यह रैली निकाली गई है। वहीं वार्ड 78 के पार्षद अशोक रूद्र ने कहा कि बिना प्लान के SIR प्रोसेस की वजह से अनगिनत लोगों को परेशानी हुई और कई लोगों की मौत भी हो गई। कई बीएलओ की मौत, इलेक्शन कमीशन की तानाशाही, गैर-लोकतांत्रिक साजिश के खिलाफ यह रैली निकाली गई। इस मौके पर वार्ड 77 के पार्षद गुरमित सिंह, टीएमसीपी ब्लॉक अध्यक्ष अरगो दूबे सहित काफी संख्या में तृणमूल कार्यकर्ता मौजूद थे।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in