राज्य का दूसरा बेहतर भाजपा जिला कार्यालय होगा आसनसोल

भाजपा जिला कार्यालय विस्तारीकरण के लिए किया गया भूमि पूजन
भूमि पूजन करते भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व बंगाल के प्रभारी सुनील बंसल
भूमि पूजन करते भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व बंगाल के प्रभारी सुनील बंसल
Published on: 

सतीश, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : शहर के उत्तर धादका बायपास स्थित भाजपा जिला कार्यालय का विस्तारीकरण को लेकर मंगलवार को भूमि पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान हवन, पूजन व आरती की गई। भाजपा नेता और विधायक धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत नृत्य व मां दुर्गा पर आधारित नाटक आदि प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सह पश्चिम बंगाल के प्रभारी सुनील बंसल भूमि पूजन में शामिल हुए। उन्होंने दुर्गा पूजा की शुभकामना देते हुए कहा कि पहली बार नई उर्जा और उमंग के साथ निडर होकर पूजा का लुत्फ उठाएं। अब पूजा आयोजन के लिए कोर्ट की स्वीकृत की जरूरत नहीं है। बंगाल में भाजपा की डबल इंजन की सरकार है। मंत्री अग्निमित्रा पाल ने भी सभी शिल्पांचलवासियों को पूजा की शुभकामना दी। आसनसोल उत्तर के विधायक कृर्ष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि भाजपा जिला कार्यालय कोलकाता के बाद राज्य का दूसरा वृहद व सुन्दर कार्यालय होगा। आसनसोल नगर निगम चुनाव बाद पार्षदों की संख्या बढ़ेगी। सात विधायकों, पार्षदों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए पर्याप्त जगह की व्यवस्था को देखते हुए जिला कार्यालय का विस्तारीकरण किया जाएगा। इसके लिए कार्यालय के सामने का भाग तोड़कर तीनमंजिला बनाया जाएगा। ऊपरी मंजिल पर आने-जाने के लिए लिफ्ट की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला कार्यालय का निर्माण 2020 में किया गया था। मौके पर जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य, पांडवेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी, बाराबनी के विधायक अरिजीत राय, भाजपा नेता सह समाजसेवी कृष्णा प्रसाद सहित व्यापक संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in