

आसनसोल : आगामी दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा कोलकाता–कानपुर सेंट्रल, कोलकाता–आगरा कैंट तथा आसनसोल–झांसी के बीच तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन संख्या 04157/04158 कानपुर सेंट्रल–कोलकाता स्पेशल: ट्रेन संख्या 04157 कानपुर सेंट्रल–कोलकाता स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को 06.10.2026 से 24.11.2026 तक (08 फेरे) कानपुर सेंट्रल से 08:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 04:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04158 कोलकाता–कानपुर सेंट्रल स्पेशल प्रत्येक बुधवार को 07.10.2026 से 25.11.2026 तक (08 फेरे) कोलकाता से 07:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 01:25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन आसनसोल मंडल के अंतर्गत दुर्गापुर एवं आसनसोल स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बे होंगे। ट्रेन संख्या 01911/01912 आगरा कैंट–कोलकाता स्पेशल: ट्रेन संख्या 01911 आगरा कैंट–कोलकाता स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 01.10.2026 से 26.11.2026 तक (09 फेरे) आगरा कैंट से 03:40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 04:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01912 कोलकाता–आगरा कैंट स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को 02.10.2026 से 27.11.2026 तक (09 फेरे) कोलकाता से 07:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08:00 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन आसनसोल मंडल के अंतर्गत दुर्गापुर एवं आसनसोल स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बे होंगे। ट्रेन संख्या 04185/04186 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–आसनसोल स्पेशल: ट्रेन संख्या 04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–आसनसोल स्पेशल प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को 07.10.2026