रेलवे अतिरिक्त यात्री भीड़ को कम करने के लिए एकतरफा विशेष ट्रेन चलाएगा

रेलवे ने जारी की सूची
रेलवे अतिरिक्त यात्री भीड़ को कम करने के लिए एकतरफा विशेष ट्रेन चलाएगा
Published on: 

आसनसोल : अतिरिक्त यात्री भीड़ को कम करने के लिए 08421 भुवनेश्वर–जयनगर एकतरफा TOD विशेष ट्रेन 08.10.2026 को चलाई जाएगी। यह ट्रेन भुवनेश्वर से 00:15 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन जयनगर 23:45 बजे पहुंचेगी। एकतरफा TOD विशेष ट्रेन का आसनसोल मंडल के अंतर्गत दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर ठहराव होगा। इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी एवं सामान्य द्वितीय श्रेणी की व्यवस्था रहेगी। यह विशेष सेवा अतिरिक्त यात्री क्षमता उपलब्ध कराने तथा अपेक्षित अतिरिक्त यात्री भीड़ के दौरान यात्री आवागमन को सुगम बनाने में सहायक होगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in