रेलपार में अवैध कब्जाधारियों पर चला रेलवे का बुलडोजर

हंगामा करते स्थानीय लोग
हंगामा करते स्थानीय लोग
Published on

आसनसोल : रेलपार के महुंआ डंगाल लोको क्वार्टर परिसर में सोमवार को रेलवे की ओर से अचानक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर कई क्वार्टरों को ध्वस्त कर दिया गया। इसके कारण इलाके में हड़कंप मच गया। इस अभियान में व्यापक संख्या में आरपीएफ व अधिकारियों की उपस्थिति में चार बुलडोजरों से 5-6 की संख्या में अवैध तरीके से रह रहे लोगों को हटाकर क्वार्टरों को ध्वस्त कर दिया गया। सनद रहे कि इसके पहले भी दो बार आरपीएफ व अधिकारियों द्वारा अभियान चलाकर कुछ क्वार्टरों को तोड़ दिया गया था। सूचना पाकर स्थानीय पार्षद फनसबी आलिया ने अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच कर हर बार की तरह इस बार भी क्वार्टर तोड़ने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि अभियान चलाने के पूर्व स्थानीय थाने को सूचना नहीं दी गई। लोगों को पहले पुनर्वास की व्यवस्था करनी चाहिए जो रेलवे द्वारा नहीं की जा रही है। विरोध को देखते हुए आरपीएफ व अधिकारी वापस लौट गये। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार रेलवे द्वारा अचानक अभियान चला कर क्वार्टर को तोड़ दिया जा रहा है। वहीं कांग्रेसी नेता मोहम्मद साकिर ने भी रेलवे द्वारा चलाये गए अभियान का विरोध करते हुए पहले पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग की।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in