जन्मदिन पर राहुल गांधी के संघर्ष की हुई सराहना

कांग्रेस एवं इंटक के अधिकारी एवं कार्यकर्ता ने मनाया जन्मदिन
जन्मदिन पर राहुल गांधी के संघर्ष की हुई सराहना
Published on

बर्नपुर : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन पूरे भारत में धूमधाम से मनाया गया। इसी क्रम में राहुल गांधी का जन्मदिन बारी मंजिल बर्नपुर में भी मनाया गया। बता दें कि इस भव्य आयोजन का नेतृत्व पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हरजीत सिंह, महामंत्री शशि दुबे एवं हीरापुर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष प्रेम नारायण सिंह के दिशा-निर्देश में हर्षोल्लास के साथ केक काट कर किया गया। मौके पर हरजीत सिंह ने कहा कि देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कई सामाजिक कार्यक्रमों, रक्तदान शिविरों और पार्टी कार्यालयों में विशेष आयोजनों के साथ इस दिन को मनाया और बारी मंजिल बर्नपुर में उनके जन्मदिन के अवसर पर बड़े पोस्टर लगाए गए। वहीं उनके सामाजिक न्याय के संघर्ष, संविधान के प्रति निष्ठा और कमजोर वर्गों के लिए आवाज उठाने के जज्बे की सराहना की गई। इस मौके पर कांग्रेस एवं इंटक के अधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in