रहस्यमय अवस्था में लटकता शव बरामद होने से मची हलचल

कल शाम से था लापता
साभार प्रतीक फोटो
साभार प्रतीक फोटो
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता

दुर्गापुर: लाल धोती और सफेद गंजी पहने हुए, गले में लाल रंग का कपड़ा लपेटा हुआ। घुटने मुड़े हुए अवस्था में शव लटक रहा था और पैर जमीन को छू रहे थे। एक युवक का ऐसा रहस्यमयी फंदे से लटका हुआ शव मिलने से गढ़ जंगल के श्यामरूपा मंदिर के पास के जंगल में सनसनी फैल गई। अष्टमी की रात हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक युवक का नाम लक्ष्मीराम मांडी (33) है, जो कांकसा के बनकाटी ग्राम पंचायत के डांगाल इलाके का रहने वाला था। ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रविवार शाम के बाद से ही लक्ष्मीराम अचानक गायब हो गया था। शाम के बाद काफी समय बीत जाने के बाद भी घर न लौटने पर परिवार के लोग चिंतित हो गए। जान-पहचान वालों के घरों सहित आसपास के विभिन्न इलाकों में उनकी तलाश शुरू की गई। काफी खोजबीन करने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार को श्यामरूपा मंदिर के पास के जंगल में स्थानीय लोगों ने एक युवक को फंदे से लटका हुआ देखा। पास जाकर शव को देखने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। कांकसा के मलानिधिघी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुर्गापुर महकमा अस्पताल भेज दिया गया। ​यह आत्महत्या है या इस मौत के पीछे कोई अन्य कारण है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट हाथ में आते ही मौत का कारण साफ हो जाएगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in