पूर्व बर्दवान जिले में बढ़ रहा है डेंगू का प्रकोप

डेंगू मच्छर का प्रतीक फोटो
डेंगू मच्छर का प्रतीक फोटो
Published on

बर्दवान : गत 27 अगस्त तक पूर्व बर्दवान जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 206 हो गई है। जिला प्रशासन के सूत्रों के अनुसार, जिले की बर्दवान, गुसकरा, कटवा, दांईहाट, कालना और मेमारी इन 6 नगर पालिका क्षेत्रों में डेंगू के केवल 3 मामले सामने आए हैं। ये तीनों मामले खुद बर्दवान नगर पालिका क्षेत्र में दर्ज किए गए हैं। शेष 203 डेंगू मरीजों में से बर्दवान सदर उत्तर अनुमंडल में 49, बर्दवान सदर दक्षिण अनुमंडल में 11, कटवा अनुमंडल में 18 और कालना अनुमंडल में डेंगू मरीजों की संख्या 125 तक पहुंच गई है। इनमें से पूर्वस्थली-1 ब्लॉक में सबसे अधिक 80 मरीज मिले हैं, जबकि भातार ब्लॉक में संक्रमितों की संख्या 37 है। ​जिला प्रशासन के सूत्रों के अनुसार, इन संक्रमितों में जनवरी में 6, फरवरी में 5, मार्च में 5, अप्रैल में 6, मई में 9, जून में 11, जुलाई में 70 और अगस्त महीने में 90 लोग पीड़ित हुए हैं। बर्दवान-2, रायना-2, कटवा-2 ब्लॉक और गुसकरा, मेमारी, कालना, कटवा, दांईहाट नगर पालिका क्षेत्रों में इस अवधि के दौरान कोई भी संक्रमित नहीं हुआ है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 में जिले में इस अवधि तक कुल संक्रमितों की संख्या 730 थी।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in